
IND vs PAK Asian Games Final 2026: 3 अक्टूबर 2026 को जापान के निस्शिन में आयोजित एशियन गेम्स 2026 के पुरुष T20I क्रिकेट के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से मातदेकर स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम करलिया। मैच के बाद हुए पदक डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी में निस्शिन सिटी के मेयर हिरोकी कोंडो ने उपविजेता पाकिस्तान की टीम को रजत पदक (सिल्वर मेडल) प्रदान किया, जबकि भारतीय विजेता टीम को स्वर्ण पदक जय शाह ने प्रदान किया ।
IND vs PAK Asian Games Final 2026: एशियन गेम्स 2026: भारत का ऐतिहासिक गोल्ड
IND vs PAK Asian Games Final 2026: फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 211 रनों का विशाल स्कोर पाकिस्तान के सामने खड़ा किया। भारत के स्टार बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने 61 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 51 रनों की नाबाद पारी खेली। इस के जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 20 OVER में 6 विकेट गबा कर 192 रन ही बना पाई । पाकिस्तान के हसन नवाज ने 96 रनों की जबरदस्त क्रिकेट खेलकर मैच को रोमांचक बना दिया था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने डेथ ओवरों में जबरदस्त गेंदबाजी की प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को लक्ष्य तक पहुँचने नहीं दिया। इसी के साथ भारत ने इस मुकाबला को 19 रन से जीतकर एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार क्रिकेट का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।
IND vs PAK Asian Games Final 2026: भारत को किसने पहनाया गोल्ड मेडल
IND vs PAK Asian Games Final 2026: आसिआन गेम 2026 में मेडल सेरेमनी के दौरान आईसीसी (ICC) चेयरमैन जय शाह विशेष रूप से मौजूद रहे और जय शाह ने अपने हाथों से विजेता भारतीय क्रिकेट टीम को स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) प्रदान किया। इस ऐतिहासिक मौके पर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम ने पोडियम पर पहुंचकर यह प्रतिष्ठित गोल्ड मेडल हासिल किया।
IND vs PAK Asian Games Final 2026: पाकिस्तान को किसने पहनाया सिल्वर मेडल
IND vs PAK Asian Games Final 2026: आसिआन गेम 2026 के क्रिकेट के उपविजेता पाकिस्तान की टीम को सिल्वर मेडल निस्शिन सिटी के मेयर हिरोकी कोंडो (Hiroki Kondo) ने पहनाया। ऐसे में यह दावा करना बिल्कुल गलत होगा कि जय शाह ने पाकिस्तान को रजत पदक दिया था। इसके अलावा, मुकाबले में ब्रॉन्ज (कांस्य) मेडल जीतने वाली श्रीलंका की टीम को यह पदक निलो जयतोलाके द्वारा प्रदान किया गया, जो ओसीए (OCA) एक्जीक्यूटिव बोर्ड मेंबर और श्रीलंका नेशनल ओलंपिक समिति की उपाध्यक्ष हैं।
IND vs PAK Asian Games Final 2026: मेडल सेरेमनी की सबसे दिलचस्प बात:
IND vs PAK Asian Games Final 2026: इस मुकाबले को लेकर पहले से ही यह चर्चा थी कि मेडल सेरेमनी में कौन-कौन शख्सियतें शामिल होंगी। हालांकि, एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी अपनी पूर्व-निर्धारित व्यस्तताओं के चलते इस फाइनल मैच में मौजूद नहीं रह सके। मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच पारंपरिक हैंडशेक (हाथ मिलाना) भी देखने को नहीं मिला, फिर भी यह पूरा मुकाबला और इसके बाद हुई मेडल सेरेमनी बिना किसी बड़े विवाद के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
