ICC T20I Rankings 2026: श्रेयस अय्यर की तूफानी पारी से भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा, टॉप-10 में 4 खिलाड़ी

ICC T20I Rankings 2026

ICC T20I Rankings 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेलेगए 1st T20I सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाप नाबाद 102 रनों की शानदार पारी खेलने वाले श्रेयस अय्यर ने ICC T20I रैंकिंग में 18 पायदान की लंबी छलांग लगाई है। इस 1st T20I सीरीज में शानदार प्रदर्शन की चलते श्रेयस अय्यर ने अपने करियर की अब तक की बेहतरीन नंबर-7 रैंकिंग हासिल कर ली है। इसके साथ ही, अबतक T20I की टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में अब टोटल 4 भारतीय बल्लेबाज शामिल हो गए हैं।

ICC T20I Rankings 2026: श्रेयस अय्यर का बड़ा कमाल

ICC T20I Rankings 2026: लखनऊ में भारत और वेस्टइंडीज बीच खेले गए पहले T20I सीरीज में कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्ले से तबाही मचाते हुए कुल 43 गेंदों में नाबाद 102 रनों की शतकीय पारी खेली। श्रेयस अय्यर की इस शानदार पारी में 10 चौके और 6 गगनचुंबी लम्बे लम्बे छक्के शामिल थे। श्रेयस अय्यर की इस शानदार पारी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 171 रनों के लक्ष्य को मात्र 14.4 ओवरों में ही हासिल कर 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जबरदस्त प्रदर्शन का सीधा असर श्रेयस अय्यर की रैंकिंग पर दिखा, जहाँ वे 18 पायदान की छलांग लगाकर करियर की सर्वश्रेष्ठ सातवीं (नंबर-7) पोजीशन पर पहुँच गए हैं।

ICC T20I Rankings 2026: टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हुए 4 भारतीय खिलाड़ी

ICC T20I Rankings 2026: हालिआ ICC T20I बल्लेबाजी की रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा साफतौर पर देखने को मिल रहा है। इस रैंकिंग में भारत के ईशान किशन पहले, अभिषेक शर्मा दूसरे, श्रेयस अय्यर सातवें और तिलक वर्मा दसवें स्थान पर अपने जगह बना लिया हैं। इस तरह टॉप-10 बल्लेबाजों की रैंकिंग लिस्ट में भारत के चार घातक बल्लेबाज़ शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा, भारत की और एक युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी शानदार छलांग लगाते हुए 8 वे पायदान की बढ़त के साथ 46वीं रैंक हासिल कर ली है।

ICC T20I Rankings 2026: अय्यर के एक शतक से पलटा समीकरण

ICC T20I Rankings 2026: वेस्टइंडीज और भारत के सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर का T20I फॉर्म ज्यादा अच्छा नहीं चल रहा था, लेकिन लखनऊ के मैदान पर श्रेयस अय्यर ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से आलोचकों को करारा जवाब दिया। शुरुआती विकेट पतन के बाद दबाव में उतरी कप्तान ने भारतीय पारी को संभालते हुए श्रेयस अय्यर ने पहले विकेटों को गिरने से रोका और फिर सामने बाले गेंदबाजों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ करते रहे । शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद अय्यर ने ईशान किशन के साथ मिलकर 137 रनों की शानदार नाबाद पार्टनरशिप की और टीम को आसानी से जीत की मंजिल तक पहुँचा दिया ।

श्रेयस अय्यर के टी20 करियर का यह पहला शतक रहा है । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अनुसार, इस धमाकेदार शतकीय पारी के दम पर श्रेयस अय्यर ने पहली बार T20I बल्लेबाजों की टॉप-10 सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

ICC T20I Rankings 2026: भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी खुशखबरी

ICC T20I Rankings 2026: ICC T20I क्रिकेट की बल्लेबाजी रैंकिंग के शीर्ष-10 में चार भारतीय खिलाड़ियों का रहना टीम इंडिया की बैटिंग डेप्थ (गहराई) की मजबूती बयां करता है। खासकर भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर की शानदार वापसी भारतीय टीम के लिए एक बेहद पॉजिटिव संकेत है। इस समय ईशान किशन और अभिषेक शर्मा रैंकिंग में पहले दो लिस्ट पर अपना नाम कब्जा जमाए हुए हैं, दूसरी तरफ तिलक वर्मा भी टॉप-10 में अपनी जगह बरकरार रखे हुए हैं। ऐसे में अगले सीरीज में भारत की यह मजबूत बल्लेबाजी यूनिट सामने बाले गेंदबाजों के लिए और भी बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top