IND vs AFG 1st T20I Playing 11: संजू सैमसन का कटेगा पत्ता? ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

IND vs AFG 1st T20I Playing 11

IND vs AFG 1st T20I Playing 11: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 13 सितंबर 2026 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाली है ,जिसकी शुरुआत शाम 7:00 बजे से होगी। भारतीय टीम की कप्तान श्रेयस अय्यर के हाथों में है। हालांकि, सबसे बड़ा पेच ओपनिंग और विकेटकीपिंग संजू सेमसन को लेकर फंसा हुआ है, क्योंकि टीम के पास संजू सैमसन, ईशान किशन और युवा खिलाडी वैभव सूर्यवंशी के रूप में तीन बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं।

IND vs AFG 1st T20I Playing 11: संजू सैमसन या ईशान किशन?

IND vs AFG 1st T20I Playing 11: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी हो गई है, संजू सैमसन ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत के लिए बेहद शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, इंग्लैंड दौरे पर कुछ निराशाजनक पारियों के बाद संजू सैमसन को टीम से ड्रॉप कर दिया गया था, लेकिन अब वह अफगानिस्तान सीरीज के जरिए दोबारा लौट आए हैं।

दूसरी तरफ, ईशान किशन भी टीम के मुख्य विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर मौजूद हैं और उन्होंने भी 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए कई अहम पारियां खेली थीं। ऐसे में, प्लेइंग-11 में इन दोनों खिलाड़ियों को एक साथ मौका देना टीम मैनेजमेंट के लिए चयन का एक बड़ा सिरदर्द बन सकता सकता है।

IND vs AFG 1st T20I Playing 11: वैभव सूर्यवंशी पर भी नजर

IND vs AFG 1st T20I Playing 11: 15 साल के युवा खिलाडी वैभव सूर्यवंशी भी टीम का हिस्सा हैं, जिनकी आक्रामक बल्लेबाजी भारत के लिए एक मजबूत विकल्प साबित हो सकती है। उनके पास ओपनिंग करने का अनुभब है और टीम प्रबंधन पावरप्ले के दौरान उनकी आक्रामकता का फायदा उठाना चाहेगा।

हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने अपनी राय में साफ किया है कि संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तिकड़ी को ही भारत का टॉप-3 बनाए रखा जाना चाहिए। रहाणे का कहना है कि वैभव को भविष्य में आगे बढ़ने के बहूत मौके मिलेंगे, लेकिन इस समय वर्ल्ड कप में कामयाब रहे पुराने संयोजन (कॉम्बिनेशन) के साथ ही मैदान पर उतरना ज्यादा समझदारी होगी।

IND vs AFG 1st T20I Playing 11: संभावित भारतीय Playing XI

1. अभिषेक शर्मा
2. ईशान किशन
3. संजू सैमसन (WK)
4. श्रेयस अय्यर (C)
5. तिलक वर्मा
6. शिवम दुबे
7. अक्षर पटेल
8. वॉशिंगटन सुंदर
9. जसप्रीत बुमराह
10. अर्शदीप सिंह
11. वरुण चक्रवर्ती / रवि बिश्नोई

अगर युवा खिलाडी वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में जगह मिले ,तो बल्लेबाजी क्रम में सबसे बड़ा फेरबदल टॉप-ऑर्डर में ही देखने को मिलेगा। इस स्थिति में संजू सैमसन या ईशान किशन में से किसी एक खिलाडी को बाहर बैठना पडे गा | हालांकि, यह अभी केवल संभावित एकादश (Playing-11) है, और मैच से पहले आधिकारिक घोषणा आना बाकी है।

IND vs AFG 1st T20I Playing 11: असली टक्कर: Rashid Khan बनाम भारतीय बल्लेबाज

IND vs AFG 1st T20I Playing 11: अफगानिस्तान की टीम की सबसे बड़ी ताकत उसकी खतरनाक स्पिन गेंदबाजी है। राशिद खान, नूर अहमद और मुजीब उर रहमान जैसे दिग्गज स्पिनर भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। ऐसे में, इस चुनौती से निपटने के लिए भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर में कप्तान श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और ऑलराउंडर शिवम दुबे पर पारी को संभालने और तेजी से रन बनाने की अहम जिम्मेदारी होगी।

IND vs AFG 1st T20I Playing 11:टीम इंडिया को एक और झटका

IND vs AFG 1st T20I Playing 11: तेज गेंदबाज हर्षित राणा हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी सीरीज से बाहर हो गए हैं, और उनकी जगह यश ठाकुर को टीम में जगह दी गई है। दूसरी ओर, BCCI ने जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी को पूरी तरह फिट घोषित कर दिया है।

अगर टीम प्रबंधन अनुभव और पिछले विश्व कप के शानदार प्रदर्शन पर भरोसा जताता है, तो अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और संजू सैमसन का टॉप-3 सबसे सुरक्षित और मजबूत विकल्प नजर आता है। वहीं, अगर मैनेजमेंट घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए युवा वैभव सूर्यवंशी को आजमाने का फैसला करता है, तो यह एक बड़ा सरप्राइज साबित हो सकता है। यही वजह है कि पहले टी20 मैच से ठीक पहले हर तरफ सबसे ज्यादा चर्चा ‘सैमसन बनाम ईशान बनाम वैभव’ के इस रोमांचक चयन को लेकर ही हो रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top