
IND vs AFG 1st T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का सुरुआत 13 सितंबर 2026 को होने जा रहा है। भारत और अफगानिस्तान का यह पहला मुकाबला दिल्ली के प्रतिष्ठित अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि मुकाबले भले ही भारत की धरती पर हो रहे हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास है और सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली में ही खेले जाएंगे।
भारत और अफगानिस्तान के सीरीज को केवल एकतरफा मुकाबला नहीं मान सकते , क्योंकि अफगानिस्तान की टीम यहां सिर्फ चुनौती पेश करने के लिए नहीं, बल्कि राजधानी में कोई बड़ा उलटफेर करने के मजबूत इरादे से उतरेगी। मेहमान टीम के पास कई ऐसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अपनी व्यक्तिगत क्षमता के दम पर अकेले ही मैच का दिशा पलटने का ताकत रखते हैं।
IND vs AFG 1st T20I:राशिद खान – भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा !
IND vs AFG 1st T20I: भारतीय बल्लेबाजों के लिए राशिद खान की खतरनाक लेग-स्पिन का सामना करना सबसे बड़ी परीक्षा होगी। राशिद खान को IPL और भारतीय पिचों पर खेलने का उनका लंबा अनुभव रहा है ,राशिद खान को इस टीम का सबसे बड़ा हथियार बनाता है। उनकी घातक गुगली और तेज रफ्तार लेग-स्पिन पारी के बीच के ओवरों में भारतीय टीम के स्कोरिंग रेट पर लगाम कसने की पूरी क्षमता रखती है।
IND vs AFG 1st T20I:रहमानुल्लाह गुरबाज – शुरुआत में ही आक्रामक हमला
IND vs AFG 1st T20I: रहमानुल्लाह गुरबाज यदि पावरप्ले के शुरुआती ओवरों में क्रीज पर टिका रहे , तो वह अफगानिस्तान को बेहद आक्रामक और विस्फोटक शुरुआत दिला सकते हैं। रहमानुल्लाह गुरबाज का बिस्फोटक अंदाज भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण पर शुरुआत से ही भारी पड़ सकता है। विकेटकीपर-बल्लेबाज की दोहरी भूमिका निभाने वाले गुरबाज अपनी टीम के सबसे अहम मैच-विनर्स माना जाते हैं।
IND vs AFG 1st T20I:फजलहक फारूकी – पावरप्ले और डेथ ओवर का सब से बड़ा हथियार है
IND vs AFG 1st T20I: नई गेंद से स्विंग कराने और डेथ ओवरों में सटीक यॉर्कर डालने में माहिर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ हैं। भारतीय टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को पॉवरप्ले के शुरुआती ओवरों में उनकी खतरनाक गेंदों से संभल कर खेलना पड़ेगा |
IND vs AFG 1st T20I:अजमतुल्लाह उमरजई – अफगानिस्तान के ऑलराउंड ताकत है
IND vs AFG 1st T20I: अफ़ग़ानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों मोर्चों पर टीम को मजबूती और संतुलन से खड़ा कर सकते हैं। अजमतुल्लाह उमरजई ने जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बनाने के साथ-साथ अहम मौकों पर बहुमूल्य विकेट चटकाने की काबिलियत भी रखते हैं।
IND vs AFG 1st T20I:मोहम्मद नबी – अनुभव का सबसे बड़ा फायदा
IND vs AFG 1st T20I: अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी का स्कॉड में होना अफगानिस्तान के लिए एक बहुत बड़ा प्लस पॉइंट है। हाई-प्रेशर मुकाबलों में मोहम्मद नबी का लंबा अनुभव टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बहार निकालने में बेहद मददगार साबित होगा। गौरतलब है कि नबी काफी समय बाद अफगानिस्तान की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे हैं।
IND vs AFG 1st T20I:क्या है अफगानिस्तान की बड़ी ताकत
IND vs AFG 1st T20I: अफगानिस्तान के इस प्लेइंग 11 स्क्वाड में इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, राशिद खान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, नूर अहमद और मुजीब उर रहमान जैसे शानदार खिलाड़ी शामिल हैं, जो किसी भी मुकाबले का रुख पलटने का ताकत रखते हैं। इस पूरी श्रृंखला में टीम की कमान युवा और प्रतिभाशाली खिलाडी इब्राहिम जादरान के कंधों पर है।
IND vs AFG 1st T20I:भारत के लिए क्यों मैच जितना आसान नहीं होगा ?
IND vs AFG 1st T20I:भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई जैसे ताकतबर गेंदबाज शामिल हैं, जबकि बल्लेबाजी विभाग में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और शिवम दुबे जैसे विस्फोटक खिलाडी मौजूद हैं। इसके अलावा, BCCI द्वारा चुनी गई इस टीम में सबसे युवा खिलाडी वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है।
IND Vs AFG सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण जसप्रीत बुमराह की फिटनेस है, जिन्हें पूरी तरह फिट घोषित कर दिया गया है। हालांकि, टीम को एक बदलाव भी करना पड़ा है, जहाँ चोटिल हर्षित राणा के स्थान पर यश ठाकुर को स्क्वाड में शामिल किया गया है।
IND vs AFG 1st T20I: मैच की जानकारी
• मैच: भारत vs अफगानिस्तान, पहला T20I
• तारीख: 13 सितंबर 2026
• स्थान: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
• सीरीज: 3 T20I
• दूसरा मैच: 15 सितंबर
• तीसरा मैच: 17 सितंबर
• सभी मैच: दिल्ली में
