IND vs SL Women Final: 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीतने उतरेगा भारत, श्रीलंका से महामुकाबला

IND vs SL Women Final

IND vs SL Women Final: महिला एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 40 रनों से हरा कर खिताबी जंग में अपनी जगह पक्की कर ली है। पहले खेलते हुए भारत ने स्कोरबोर्ड पर 149 रन लक्ष्य दिया, जिसमें धाकड़ बल्लेबाज शेफाली वर्मा की ताबड़तोड़ 64 रनों की अर्धशतकीय पारी सबसे अहम रही। इसके जवाब में स्कोर का पीछा करते हुए बांग्लादेशी टीम दीप्ति शर्मा की धाकड़ गेंदबाजी के आगे बिखर गई और निर्धारित ओवरों में 7 विकेट पर 109 रन ही बना पाए ।

अब फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का सामना श्रीलंका से होगा। भारतीय महिलाओं के पास एक बार फिर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराने का सुनहरा मौका है। एशिया कप टूर्नामेंट के इतिहास में भारत अब तक 7 बार ट्राफी अपने नाम कर चुका है, और कल रविवार को होने वाले फाइनल मैच में जीत दर्ज करते ही यह जादुई आंकड़ा बढ़कर 8 हो जाएगा।

IND vs SL Women Final: श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में बनाई जगह

IND vs SL Women Final: महिला एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 4 विकेट से हारा दी है । पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तानी टीम ने पूरे 20 ओवरों में 130 रन ही बना पाई। श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और लक्ष्य का पीछा करते हुए महज़ 33 रन पर उसके 4 मुख्य बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। हालांकि, इसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने सूझबूझ दिखाते हुए जबरदस्त कमबैक किया और टीम की नैया पार लगा दी। श्रीलंका ने 8 गेंदें बाकी रहते ही 131 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

इस जीत के बाद श्रीलंका ने एक बार फिर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है, जहां उनका सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत से होगा। श्रीलंका की टीम लगातार तीसरी बार एशिया कप के फाइनल में भारत के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

IND vs SL Women Final: 2024 की हार का बदला लेना चाहेगा भारत

IND vs SL Women Final: भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली खिताबी भिड़ंत दोनों टीमों के बीच के पुराने क्रिकेट इतिहास के पन्नों को एक बार फिर से खोल देगी। साल 2022 के फाइनल में हरमनप्रीत एंड कंपनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई टीम को 8 विकेट से हराया था, मगर पिछले सीजन 2024 के संस्करण में श्रीलंका ने जोरदार वापसी की और भारत को उसी अंदाज में 8 विकेट से हराकर पहली बार एशिया कप की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम किया था।

यही वजह है कि इस बार मैदान पर उतरने वाली भारतीय टीम के इरादे केवल सात समंदर पार से एक और कप अपने नाम करने, बल्कि यह मुकाबला उनके लिए दो साल पहले मिली उस दर्दनाक हार का हिसाब चुकता करने का भी सबसे बेहतरीन मौका है।

IND vs SL Women Final: सबकी नज़र शेफाली-मंधाना पर रहेंगी

IND vs SL Women Final: टीम इंडिया की ओपनर बल्लेबाजी की रीढ़ इस समय सलामी जोड़ी शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना बनी हुई है, जो बेहद खतरनाक फॉर्म में चल रही हैं। इस टूर्नामेंट में अब तक शेफाली के बल्ले से 168 रन निकल चुके हैं, वहीं मंधाना भी पीछे नहीं हैं और उनके नाम 154 रन दर्ज हैं। सबसे खास बात यह है कि इन दोनों की पारियों में रनों की रफ्तार गजब की रही है, और दोनों का ही स्ट्राइक रेट 169 के पार का है।

श्रीलंका के खिलाफ होने वाले फाइनल मुकाबले में एक बार फिर टीम को इन दोनों सलामी बल्लेबाजी की ताबड़तोड़ और विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद होगी। इसके साथ ही, कप्तान हरमनप्रीत कौर और विकेटकीपर ऋचा घोष मध्यक्रम की कमान संभालते हुए पारी को स्थिरता और मजबूती प्रदान करती नजर आएंगी।

IND vs SL Women Final: इस महामुकाबले में फिरकी का जादू ही तय करेगा हार-जीत की कहानी

IND vs SL Women Final: दुबई की पिच और यहाँ के माहौल को देखते हुए माना जा रहा है कि मैच का पासा बदलने में स्पिन गेंदबाजों का सबसे बड़ा हाथ रहेगा। श्रीलंकाई खेमे में सुगंधिका कुमारी के साथ-साथ महज 17 साल की युवा लेफ्ट ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज खिलाडी चामुडी प्रबोधा जैसे विकल्प मौजूद हैं, जिनकी फिरकी भारतीय बल्लेबाजों के लिए घातक साबित हो सकती है।

दूसरी तरफ, भारतीय खेमे में भी क्वालिटी स्पिनर्स की कोई कमी नहीं है, जो किसी भी वक्त मैच का रुख बदल सकते हैं। कुल मिलाकर कहें, तो खिताबी जंग में गेंद और बल्ले के साथ-साथ फिरकी के जादूगरों की सीधी और रोमांचक टक्कर देखने को मिलने बाला है।

IND vs SL Women Final: महामुकाबले से जुड़ी हर जरूरी बात

• मुकाबला: भारत महिला vs श्रीलंका महिला
• टूर्नामेंट: महिला एशिया कप 2026
• फाइनल: रविवार, 13 सितंबर 2026
• स्थान: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
• टॉस: शाम 7:30 बजे IST
• मैच: शाम 8:00 बजे IST

IND vs SL Women Final: किस टीम के नाम हैं कितने एशिया कप?

IND vs SL Women Final: भारतीय महिला टीम इस एशिया कप टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक कुल 7 बार किताब अपने नाम कर चुकी है, जबकि श्रीलंका इस समय मौजूदा गत विजेता (डिफेंडिंग चैंपियन) के रूप में मैदान पर उतरेगी। कल रविवार को होने वाले इस फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की निगाहें अपने आठवें किताब पर टिकी होंगी।

कुल मिलाकर देखा जाए, तो फाइनल जंग बेहद कांटे की टक्कर और सांस रोक देने वाली जैसे होने वाली है। एक तरफ भारतीय शेरनियों के सामने अपने रिकॉर्ड 8वें ताज को फिर से हासिल करने का सुनहरा मौका है, तो वहीं दूसरी तरफ श्रीलंकाई टीम लगातार दूसरी बार ट्रॉफी को अपने नाम पर कब्जा जमाकर एशियाई क्रिकेट में अपना दबदबा बरकरार रखना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच पिछले कुछ खिताबी भिड़ंत के इतिहास को देकते हुए यह कल का रविवार एक हाई-वोल्टेज और रोमांच से भरपूर थ्रिलर साबित होने की पूरी उम्मीद है।

1 thought on “IND vs SL Women Final: 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीतने उतरेगा भारत, श्रीलंका से महामुकाबला”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top