
ODI Cricket Record: ODI क्रिकेट में बल्लेबाजों के खेलने का अंदाज ने खेल की परिभाषा बदल दी है। एक समय ऐसा था की 300 रन बनाना एक बड़ी मुश्किल माना जाता था, लेकिन आज के समय में 400 से भी ज्यादा का रन आसानी से बना रही हैं। इस में सबसे ज्यादा रन बनाने में भारतीय क्रिकेट टीम सबसे आगे खड़ी हुई है। वहीं, दूसरी तरफ श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक रन चेज करते हुए वनडे में सबसे ज्यादा बार 400+ रन बनाने के रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर ली है।
ODI Cricket Record: ODI में सबसे ज्यादा बार 400+ रन बनाने वाली टॉप टीमें
ODI Cricket Record: ODI क्रिकेट में 400+ या उससे ज्यादा रन बनाना किसी भी टीम के लिए सबसे बड़ी कामियाबी माना जाता है। ODI क्रिकेट के इतिहास के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारतीय क्रिकेट टीम इस मामले में दुनिया में नंबर-1 पर है। वहीं,दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमें भारत के बाद दूसरे स्थान पर आती हैं।
ODI में सबसे ज्यादा बार 400+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट:
भारत (India) – 9 बार
दक्षिण अफ्रीका (South Africa) – 8 बार
इंग्लैंड (England) – 8 बार
ऑस्ट्रेलिया (Australia) – 3 बार
श्रीलंका (Sri Lanka) – 3 बार
न्यूजीलैंड (New Zealand) – 2 बार
वेस्टइंडीज (West Indies) – 1 बार
जिम्बाब्वे (Zimbabwe) – 1 बार
ODI Cricket Record: वनडे में सबसे ज्यादा बार 400+ रन बनाने में क्यों नंबर-1 है भारत?
ODI Cricket Record: भारत के क्रिकेट टीम ने ODI क्रिकेट में बार-बार 400+ स्कोर बनाकर दुनिया भर में अपनी शानदार बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है। वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे आक्रामक बल्लेबाजों ने भारत को 400+ के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।
टीम इंडिया के सबसे यादगार 400+ स्कोर:
418/5 बनाम वेस्टइंडीज (2011)
414/7 बनाम श्रीलंका (2009)
413/5 बनाम बरमूडा (2007)
410/4 बनाम नीदरलैंड्स (2023)
409/8 बनाम बांग्लादेश (2022)
404/5 बनाम श्रीलंका (2014)
भारतीय क्रिकेट टीम ने 2026 में भी 400 से ज्यादा के विशाल स्कोर और शानदार रन चेज के दम पर इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड में अपना दबदबा और मजबूत कर लिया है।
ODI Cricket Record: वनडे में सबसे ज्यादा बार 400+ स्कोर बनाने के मामले में श्रीलंका ने कैसे की ऑस्ट्रेलिया की बराबरी?
ODI Cricket Record: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेले गए ODI सीरीज में रनों की जबरदस्त बारिश देखने को मिली। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 429/4 का विशाल स्कोर श्रीलंका के खिलाप खड़ा किया, जिसमें हैरी ब्रूक ने शानदार दोहरा शतक जड़ते हुए 202 रनों की पारी खेली।
430 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने भी जबरदस्त शुरुआत की और 49.5 ओवरों में 8 विकेट हारकर 430 रन बनाकर इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
श्रीलंका की इस जीत में पवन रत्नायके ने 130 रनों की पारी खेली, जबकि अविष्का फर्नांडो और दासुन शनाका ने 97-97 रन बनाए। अंत में जनिथ लियानगे ने कुल 27 गेंदों में नाबाद 61 रन बना कर टीम को जीत दिलाई। इस आक्रामक प्रदर्शन के साथ ही श्रीलंका ने ODI क्रिकेट में 3 बार 400+ स्कोर बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर ली है।
ODI Cricket Record: वनडे में 400+ रनों का इतिहास और रोमांचक आंकड़े
ODI Cricket Record: ODI क्रिकेट के इतिहास में पहली बार 400+ रन का आंकड़ा साल 2006 में पार हुआ था। इस ऐतिहासिक सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 434/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने पलटवार करते हुए 438/9 रन बनाकर इस बिशाल स्कोर को हासिल कर लिया। यह मैच आज भी क्रिकेट इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक माना जाता है।
