ICC Rankings 2026: 16 भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, 3 खिलाड़ी नंबर-1; गिल-बुमराह ने किया कमाल

ICC Rankings 2026

ICC Rankings 2026: इस साल 24 सितंबर 2026 की नवीनतम आईसीसी रैंकिंग के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम का दबदबा बरक़रार रहा है। भारत के 16 खिलाडियों ने विभिन्न फॉर्मेट्स की टॉप-10 रैंकिंग में अपने जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। खास बात यह है कि ईशान किशन, शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा अपने-अपने वर्ग में शीर्ष (नंबर-1) स्थान बरक़रार रखा हैं।”

ICC Rankings 2026: रवींद्र जडेजा ने हासिल किया नंबर-1 पायदान

ICC Rankings 2026: ICC टेस्ट रैंकिंग्स में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिल रहा है। भारत के ऑलराउंडर्स की सूची में रविंद्र जडेजा ने अपना शीर्ष स्थान (नंबर-1) बरकरार रखा है, जबकि युवा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी शानदार छलांग लगाते हुए छठे पायदान पर अपनी जगह बनाए हुए हैं। इसके अलावा, बल्लेबाजी में ऋषभ पंत और शुभमन गिल संयुक्त रूप से सातवें पायदान अपने जगा बना रखा हैं, वहीं दूसरी और गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह चौथे नंबर पर अपने जगा पर मजबूती से डटे हुए हैं।

ICC Rankings 2026: वनडे क्रिकेट में छाई शुभमन गिल की चमक!

ICC Rankings 2026: वनडे क्रिकेट में शुभमन गिल का शानदार प्रदर्शन जारी है और शुभमन गिल ने ICC बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान (नंबर-1) पर अपन जगा कब्जा जमा लिया है। शुभमन गिल के साथ ही भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली तीसरे पायदान और रोहित शर्मा चौथे पायदान पर खड़े हुए हैं। इसके अलावा, वनडे ऑलराउंडर्स की प्रदर्शन की सूची में अक्षर पटेल और गेंदबाजों में कुलदीप यादव दोनों ही नौवें स्थान पर अपने जगा मौजूद हैं। गिल के लिए यह मुकाम इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि वह टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट्स की टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं, जो फॉर्मेट में उनकी लाजवाब निरंतरता का प्रमाण है।

ICC Rankings 2026: T20I की बादशाहत पर ईशान किशन का कब्जा!

ICC Rankings 2026: ICC के टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में ईशान किशन ने शीर्ष स्थान (नंबर-1) पर अपना परचम लहरा दिया है। ईशान किशन के ठीक पीछे दूसरे पायदान पर भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मौजूद हैं, उसके बाद तिलक वर्मा भी नौवें स्थान के साथ टॉप-10 में अपनी जगह बनाए हुए हैं। ईशान की इस ऐतिहासिक छलांग के पीछे साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप का उनका वह शानदार प्रदर्शन है, जिसमें ईशान किशन ने कुल 317 रन बनाए थे।

ICC Rankings 2026: वरुण और बुमराह का खौफ: गेंदबाजी में भारत की धाक!

ICC Rankings 2026: ICC के रैंकिंग लिस्ट में टॉप-10 में दो भारतीय गेंदबाज: टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजी की शीर्ष रैंकिंग में भारत के दो प्रमुख गेंदबाजों का दबदबा बरक़रार है, जिसमें वरुण चक्रवर्ती सातवें स्तान पर और जसप्रीत बुमराह दसवें स्थान पर मौजूत हैं।

बुमराह का दोहरा कमाल: जसप्रीत बुमराह की निरंतरता सबसे खास है, क्योंकि बुमराह टेस्ट और टी20I दोनों फॉर्मेट्स की टॉप-10 गेंदबाजी के रैंकिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाए रखे हैं।

ICC रैंकिंग की स्थिति: इस शानदार प्रदर्शन के दम पर बुमराह वर्तमान में टेस्ट रैंकिंग में चौथे स्तान पर और टी20I रैंकिंग में दसवें स्तान पर अपने जगह बनाया हैं।

ICC Rankings 2026: दमदार वापसी: टॉप-10 में शामिल हुए हार्दिक पांड्या

ICC Rankings 2026: ICC के टी20 इंटरनेशनल ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भारत के आल राउंडर स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या सातवें स्थान पर मजबूती से बने हुए हैं। इसके साथ ही, भारत की यह उपलब्धि और भी खास हो जाती है क्योंकि टीम के खिलाड़ी टी20 फॉर्मेट की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंडर—तीनों ही प्रमुख श्रेणियों की टॉप-10 सूची में अपनी धाक जमाए हुए हैं।

ICC Rankings 2026: ICC रैंकिंग्स में 16 भारतीय खिलाड़ियों का शानदार दबदबा

ICC Rankings 2026: ICC रैंकिंग्स पर नजर डालें तो तीनों ही फॉर्मेट्स में भारतीय क्रिकेटरों का दबदबा साफ नजर आता है। टेस्ट में रविंद्र जडेजा, वनडे में शुभमन गिल और टी20I में ईशान किशन नंबर-1 स्थान पर अपने अपने जागा बना रखे हैं। इसके अलाबा भारत के विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और वॉशिंगटन सुंदर जैसे प्रमुख खिलाड़ी भी टॉप-10 में अपनी जगह बनाए हुए हैं। यह रैंकिंग भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ और विभिन्न प्रारूपों में उसकी शानदार प्रदर्शन को बयां करती है, जिसमें भारत के लिए गिल और बुमराह का एक से अधिक फॉर्मेट्स की टॉप-10 सूची में होना बेहद खास उपलब्धि है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top