Abhishek Sharma New Record 2026: बने Sixer King, तोड़ा सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड

Abhishek Sharma New Record 2026

Abhishek Sharma New Record 2026: भारत के T20I क्रिकेट टीम के घातक बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने अपने बल्ले की धाक जमाते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी और लंबे लंबे छक्कों के लिए जाने जाते है , अभिषेक शर्मा ने अब एक साल में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल में छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस ऐतिहासिक कारनामा को हासिल करने के साथ ही अभिषेक शर्मा ने सूर्यकुमार यादव के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

Abhishek Sharma New Record 2026: अभिषेक शर्मा ने कैसे ध्वस्त किया सूर्यकुमार यादव का T20I रिकॉर्ड

Abhishek Sharma New Record 2026: हैदराबाद के राजीब गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 14 अक्टूबर 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे T20I सीरीज में स्टार बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने एक नया इतिहास रच दिया हैं। इस सीरीज में 29 रनों की पारी के दौरान अभिषेक ने जैसे ही एक गगनचुंबी लम्बा छक्का लगाया,इस समय अभिषेक शर्मा के नाम साल 2026 में कुल 69 T20I छक्के शामिल हो गए। इसके साथ ही अभिषेक शर्मा ने सूर्यकुमार यादव का 2022 का 68 छक्कों का रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

Abhishek Sharma New Record 2026: एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

T20I के एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज़ की लिस्ट पर एक नजर डालें:

    69 छक्के: अभिषेक शर्मा (2026)

    68 छक्के: सूर्यकुमार यादव (2022)

    54 छक्के: अभिषेक शर्मा (2025)

    53 छक्के: ईशान किशन (2026)

    45 छक्के: साहिबजादा फरहान (2025)

सबसे बड़ी बात यह है कि इस लिस्ट में बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा का दबदबा दो बार देखने को मिली है। 2025 में 54 छक्के लगाने के बाद, 2026 में अभिषेक शर्मा ने 69 छक्के लगा कर अपने ही रिकॉर्ड को और बेहतर बना लिया।

Abhishek Sharma New Record 2026: अभिषेक शर्मा क्यों बन गए हैं गेंदबाजों का सबसे बड़ा खौफ?

बाएं हाथ के बिस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पारी की पहली ही गेंद से गेंदबाजों पर हावी होने के लिए जाने जाते हैं। तेज गति से रन बनाना, स्पिनरों के खिलाफ बड़े बड़े शॉट्स मरना और शॉर्ट-पिच गेंदों को बाउंड्री के बहार भेजना उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी की मुख्य विशेषताएं:

    पावरप्ले का फायदा: शुरुआती 6 ओवरों में तेजी से रन बनाने में धुरंधर है ।

    पहली गेंद से हमला: क्रीज पर आते ही गेंदबाजों पर प्रेसर बनाना।

    360 डिग्री हिटिंग: मैदान के हर कोने में छक्के लगाने की ताकत रकते है ।

    अतिसि पारियां: बेहद कम गेंदों में फिफ्टी और हन्ड्रेड लगाने का दम।

    मैच फिनिशर: बड़े से बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पलक झपकते ही मैच का रुख मोड़ देना।

इसीलिए अभिषेक शर्मा को भारत की T20 टीम का सबसे खतरनाक और विस्फोटक बल्लेबाज माना जाता है।

Abhishek Sharma New Record 2026: अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा का सबसे तेज़ शतक

भारत के स्टार बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी केबल छक्के मारने तक सीमित नहीं है। सितंबर 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए तीसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने कुल 34 गेंदों पर 108 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने 9 चौके और 11 लंबे लंबे छक्के लगाए थे। अभिषेक शर्मा ने अपना सेंचुरी कुल 30 गेंदों में पूरा किया, जो T20I में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज़ शतक है। इसके साथ ही अभिषेक शर्मा ने रोहित शर्मा का 2017 का रिकॉर्ड (35 गेंदें बनाम श्रीलंका) को तोड़ दिया। अभिषेक शर्मा की इस पारी ने साबित कर दिया कि वे अकेले दम पर मैच का रुख बदलने ने का दम रखते हैं।

Abhishek Sharma New Record 2026: क्या अभिषेक शर्मा फिर बने दुनिया के नंबर-1 T20I बल्लेबाज

भारत के स्टार बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने पहले ICC T20I की बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप पर पहुँच चुके हैं। अक्टूबर 2025 में अभिषेक शर्मा ने 931 के रेटिंग पॉइंट्स हासिल किए थे, जो उस समय इस रैंकिंग के इतिहास का सबसे सर्वोच्च रेटिंग स्कोर था। लेकिन जुलाई 2026 में ईशान किशन अभिषेक शर्मा को पछाड़कर टप पर पहुँच गए। 15 अक्टूबर 2026 तक की ICC रैंकिंग के अनुसार, ईशान किशन नंबर-1 और अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। इसलिए, अभिषेक शर्मा को T20I का ‘सिक्सर किंग’ कहा जाता है|

Abhishek Sharma New Record 2026: भारतीय क्रिकेट के लिए क्यों खास है अभिषेक शर्मा की यह उपलब्धि

भारत की T20I क्रिकेट टीम को हमेशा से विस्फोटक बल्लेबाजों की तलाश रही है, जो शुरुआती पावरप्ले में हीसामने बाले /टीम को दबाव में डाल सकें। अभिषेक शर्मा इस भूमिका को बहुत अच्छे से निभा रहे हैं। अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से टीम इंडिया को न सिर्फ तूफानी शुरुआत मिलती है, बल्कि मध्यक्रम के बल्लेबाजों के लिए भी आसान हो जाती है। इसके अलावा, एक ही साल में 69 छक्के मरना अभिषेक शर्मा की निरन्तरता (consistency) को साबित करता है। एक-दो मैचों में ताबड़तोड़ खेलना दूसरी बात है, लेकिन पूरे साल इस खतरनाक फॉर्म को बरकरार रखना अपने आप में एक मिसाल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top