
Jos Buttler New Record 2026: इंग्लैंड के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है। जोस बटलर ने वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों को मिलाकर कुल 10,000 रन पूरे करने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस शानदार उपलब्धि के साथ ही बटलर ने इंग्लैंड की तरफ से व्हाइट-बॉल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
Jos Buttler New Record 2026: जोस बटलर ने रचा इतिहास, व्हाइट-बॉल क्रिकेट में पूरे किए 10 हजार रन
Jos Buttler New Record 2026: 25 सितंबर 2026 की ICC के रिपोर्ट के अनुसारइंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने सीमित ओवरों के क्रिकेट (ODI और T20I) में 10,000 से ज्यादा रन बनाकर इंग्लैंड की क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम में एक नया अध्याय लिख दिया है। ऐसा करने वाले जोस बटलर ने देश के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
वनडे करियर: बटलर ने अपने शानदार एकदिवसीय करियर में लगभग 200 से ज्यादा मैच खेलते हुए 5,600 से अधिक रन बनाए हैं। इस दौरान जोस बटलर के बल्ले से 11 शानदार शतक और 30 से ज्यादा अर्धशतक निकले हैं, जिसमें जोस बटलर का व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर 162 रन रहा है।
टी20 इंटरनेशनल करियर: टी20 फॉर्मेट में भी जोस बटलर का जलवा कायम है। जोस बटलर ने 163 T20I मैचों में 4,384 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं। इस फॉर्मेट में जोस बटलर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 131 रन का रहा है।
Jos Buttler New Record 2026: श्रीलंकाई टीम के सामने जोस बटलर का तूफानी प्रदर्शन
Jos Buttler New Record 2026: श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में खेली गई टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में जोस बटलर का बल्ला जमकर गरजा। इस सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में जोस बटलर ने महज़ 32 गेंदों पर नाबाद 62 रनों की तूफानी पारी खेलकर इंग्लैंड को 8 विकेट से आसान जीत दिलाई। इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने श्रीलंका को 3-0 से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली।
खास बात यह रही कि इसी सीरीज के दौरान बटलर ने ओवरऑल टी20 क्रिकेट (इंटरनेशनल और घरेलू टी20 मिलाकर) में 15,000 रनों का ऐतिहासिक आंकड़ा भी पार कर लिया। यह करिश्मा करने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
Jos Buttler New Record 2026: एक नजर में जोस बटलर के शानदार आंकड़े
• ODI रन: 5,600+
• T20I रन: 4,384
• ODI + T20I: 10,000+ रन
• T20I शतक: 2
• ODI शतक: 11
• T20I सर्बाधिक रन : 131 रन
• ODI सर्बाधिक रन : 162 रन
• T20 क्रिकेट में कुल रन: 15,000+
बटलर की खासियत सिर्फ रन बनाने तक सीमित नहीं है। बटलर ने तेज स्ट्राइक रेट, बड़े शॉट्स और फसे हुए परिस्थितियों में भी मैच का रुख बदलने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। इंग्लैंड की 2019 वनडे विश्व कप जीत और 2022 T20 विश्व कप अभियान में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
Jos Buttler New Record 2026: इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम के लिए क्यों खास हैं जोस बटलर?
Jos Buttler New Record 2026: इंग्लैंड की सीमित ओवरों की क्रिकेट में जोस बटलर लंबे समय से एक चटान की तरह खड़े रहे हैं।बटलर ने ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ, पारी की शुरुआत हो या मिडिल ऑर्डर, वह हमेशा से अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर टीम के मुख्य स्तंभ रहे हैं। मौजूदा इंग्लिश टीम में उनका होना अनुभव और विस्फोटक बल्लेबाजी का एक ऐसा बेजोड़ मेल पेश करता है, जो टीम को हर परिस्थिति में मजबूती देता है।
