
ICC Player of the Month September 2026: भारतीय क्रिकेट प्रसंसको के लिए एक जबरदस्त खबर सामने आई है। इस साल ICC ने सितंबर 2026 के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ के विजेताओं की घोषणा कर दी है, जिसमें पुरुष और महिला दोनों ही वर्गों में भारतीय खिलाड़ियों ने बाज़ी मारी है |
शुभमन गिल: भारत के कप्तान शुभमन गिल ने अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन के दम पर पांचवीं बार ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ के पुरस्कार में नाबाज़ा गया है । इसके साथ ही शुभमन गिल ने पुरुष क्रिकेट में सबसे ज़्यादा बार ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड जीतने का अपना ही रिकॉर्ड और अधिक मजबूत कर लिया है।
शेफाली वर्मा: महिला टीम की धमाकेदार और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा ने अपने जबरदस्त खेल की प्रदर्शन से दूसरी बार ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ की अवार्ड पर अपने नाम जमाया रखा है।
ICC Player of the Month September 2026: ICC अवॉर्ड्स में शुभमन गिल का दबदबा
ICC Player of the Month September 2026: भारत की कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से क्रिकेट दुनिआ को हैरान कर दिया। इस वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों में ही कप्तान शुभमन गिल ने 333 रन बनाकर न केवल चयनकर्ताओं और प्रशंसकों का दिल जीता, बल्कि सितंबर 2026 के लिए ‘ICC Men’s Player of the Month’ का अवार्ड भी अपने नाम कर लिया।
सीरीज में शुभमन गिल का ऐतिहासिक प्रदर्शन:
पहला वनडे: कप्तान शुभमन गिल ने 108 गेंदों का सामना करते हुए शानदार 110 रन की शतकीय पारी खेली।
दूसरा वनडे: कप्तान शुभमन गिल ने अपनी बल्लेबाजी का नया चमत्कार दिखाते हुए 133 गेंदों में नाबाद 223 रन की ऐतिहासिक पारी खेली ।
ICC Player of the Month September 2026: शेफाली वर्मा दूसरी बार बनीं ICC ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’
ICC Player of the Month September 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बिस्फोटक धाकड़ बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है। एशिया कप और एशियन गेम्स में अपने जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत शेफाली वर्मा ने सितंबर 2026 के लिए ‘ICC Women’s Player of the Month’ का पुरस्कार अपने नाम कर लिया। इससे पहले शेफाली ने नवंबर 2025 में महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद पहली बार ‘ICC Women’s Player of the Month’ का अवॉर्ड जीता था।
ICC Player of the Month September 2026: शुभमन गिल के लिए क्यों ऐतिहासिक है यह ICC अवॉर्ड?
भारत के कप्तान शुभमन गिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना दबदबा बरक़रार रखा है। इससे पहले शुभमन गिल ने जनवरी 2023, सितंबर 2023, फरवरी 2025 और जुलाई 2025 में ‘ICC Men’s Player of the Month’ का अवार्ड अपने नाम कर चुके थे। अब इस साल सितंबर 2026 का यह पुरस्कार उनके करियर की 5वीं ICC ट्रॉफी है।
ICC Player of the Month September 2026: शुभमन गिल और शेफाली वर्मा ने एक ही महीने में जीता ICC अवॉर्ड
ICC के अनुसार इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में यह केवल 5वां मौका है जब किसी एक ही क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के खिलाड़ियों ने एक ही महीने में पुरुष और महिला दोनों ‘ICC Player of the Month’ के अवॉर्ड्स पर एक साथ कब्ज़ा किया हो।
भारत का पुराना दबदबा: यह पहली बार नहीं है, इस से पहले भी भारतीय खिलाड़ियों ने यह कारनामा किया है। इससे पहले जून 2024 और सितंबर 2025 में भी भारत के पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने एक साथ ‘ICC Player of the Month’ का अवार्ड जीतकर इतिहास रचा है।
