IND vs WI 2nd T20I: रांची T20 में रिकॉर्ड्स की बरसात, भारत के 249 रन पर भारी पड़े शाई होप.

IND vs WI 2nd T20I

IND vs WI 2nd T20I: रांची टी20 मैच में नया नया रिकॉर्ड्स देखने को मिला , यहाँ भारत के विशाल 249 रनों के स्कोर के आगे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ शाई होप की जबरदस्त बल्लेबाज़ी भारी पड़ गई भारत को ।

IND vs WI 2nd T20I: जानिए हाई-स्कोरिंग मैच का पूरा स्कोरकार्ड और आंकड़े

IND vs WI 2nd T20I: रांची T20I सीरीज में वेस्टइंडीज के टीम ने शानदार जित दर्ज की है, इस सीरीज में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट हराकर 249 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था वेस्टइंडीज के सामने । इस का मुकाबला करते हुए वेस्टइंडीज ने शाई होप की शानदार शतकीय पारी (45 गेंदों में नाबाद 102 रन) के दम पर केवल 18.3 ओवरों में 4 विकेट हराकर 252 रन बना लिए और 6 विकेट से जबरदस्त जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन के लिए शाई होप को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवार्ड मिला।

IND vs WI 2nd T20I: संजू सैमसन का धमाकेदार धमाका

IND vs WI 2nd T20I: भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट पर 249 रन बनाए, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ उसका सबसे बड़ा टी20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर है। भारत की शुरुआती पारी में संजू सैमसन ने 41 गेंदों में 8 चौकों और 6 छक्कों की दम पर 82 रनों की शानदार पारी खेली। ईशान किशन (43 रन) के साथ उनकी 97 रनों की पार्टनरशिप ने टीम इंडिया की मजबूत नींव रख दी। बाद में श्रेयस अय्यर (40 रन) और तिलक वर्मा (नाबाद 44 रन) ने तेजी से रन बटोरकर स्कोर को बड़ा रूप दिया। लेकिन इतने बड़े स्कोर के बावजूद भी भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा।

IND vs WI 2nd T20I: अभिषेक शर्मा ने तोड़ा सालों पुराना रिकॉर्ड

IND vs WI 2nd T20I: भारत के रांची के मैदान पर अभिषेक शर्मा की छोटे पारी में 12 गेंदों पर 20 रनों तक ही सीमित रहगए , लेकिन अभिषेक शर्मा की इस पारी के बीच अभिषेक शर्मा ने टी20I क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया। अभिषेक शर्मा ने T20I की पारि के पहले ही ओवर में सबसे ज्यादा (14) छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड पॉल स्टर्लिंग और एविन लुईस (13-13 छक्के) के नाम पर दर्ज था। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए, लेकिन जाते-जाते एक ऐतिहासिकरिकॉर्ड अपने नाम कर गए।

IND vs WI 2nd T20I: वेस्टइंडीज ने रचा टी20 इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज

IND vs WI 2nd T20I: वेस्टइंडीज ने 250 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज टीम का शुरुआत बेहद खराब रही, शुरुआत में ही टीम ने पहले ही ओवर में दो विकेट और पावरप्ले के भीतर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद वेस्टइंडीज टीम का कप्तान शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड की जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों की जबरदस्त पिटाई की । इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 120 रनों की मैच-जिताऊ पारी खेली। रदरफोर्ड ने कुल 37 गेंदों पर 7 चौकों और 7 लम्बे लम्बे छक्कों के दम पर 84 रनों की शानदार पारी खेली, तो वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने अपने जिम्मेदारी संभालते हुए 45 गेंदों में नाबाद 102 रनो (6 चौके, 9 छक्के) की पारी खेली। अंत में रोमारियो शेफर्ड के नाबाद 34 रनों (13 गेंद) के तूफानि पारी की चलते वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवरों में ही 252/4 का स्कोर बनाकर 6 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

IND vs WI 2nd T20I: रांची टी20 मैच में टूटे 7 बड़े और अनोखे कीर्तिमान

1-T20I इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज: वेस्टइंडीज ने 250 रनों के विशाल स्कोर को हासिल कर नया इतिहास रचा। T20I इतिहास में इससे बड़ा रन चेज सिर्फ दक्षिण अफ्रीका (259 रन बनाम वेस्टइंडीज, 2023) के नाम पर दर्ज है।

2-वेस्टइंडीज का अब तक का सबसे बड़ा रन चेज: वेस्टइंडीज की टीम ने 252/4 का स्कोर बनाकर T20I में अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज का रिकॉर्ड अपने नाम करलिया।

3-इस मैच में बने टोटल 501 रन: दोनों टीमों की ओर से टोटल 501 रन बने, जो पुरुष T20I क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा मैच स्कोर है।

4-बाउंड्री से मिले 382 रन: इस मैच में चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिली। टोटल 79 बाउंड्री (46 चौके और 33 छक्के) लगीं, यानी 382 रन सिर्फ बाउंड्री से आए।

5-अभिषेक शर्मा का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड: T20I में पारी के पहले ही ओवर में कुल 14 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बनगए ।

6-संजू सैमसन का शानदार अर्द्धशतक: संजू सैमसन ने कुल 21 गेंदों में अपने फिफ्टी पूरा किया, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I में किसी भारतीय बल्लेबाज का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक है।

7-भारत का वेस्टइंडीज के टीम के खिलाफ सबसे बडा स्कोर: भारत ने 249/5 का स्कोर बनाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना सबसे बड़ा T20I स्कोर दर्ज किया, लेकिन भारत के टीम ने इसे डिफेंड करने में नाकाम रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top