
ICC T20I Rankings: 20 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने अफ़गानिस्तान के खिलाप T20I मैच को 3-0 से अपने नाम की, इसके अलाबा टीम इंडिया ने ICC T20I टीम रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरक़रार नहीं रख पाए । इंग्लैंड ने श्रीलंका को 3-0 से मैच जितकर क्लीन स्वीप करने के बाद इंग्लैंड ने भारत को पीछे छोड़कर पुनः प्रथम स्थान हासिल कर लिया है।
ICC T20I Rankings: सीरीज़ जीतने पर भी भारत क्यों गंवा बैठा नंबर-1 स्थान?
ICC T20I Rankings: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज में 3-0 से शानदार जित दर्ज किया है । इस दमदार प्रदर्शन के दम पर 18 सितंबर को 269 रेटिंग पॉइंट के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने शीर्ष पर बिराजमान थी, इसके अलाबा इंग्लैंड के भी इतने ही अंक थे और इंग्लैंड दूसरे स्थान पर था। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ तीसरे T20I मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज कर इंग्लैंड ने अपनी सीरीज़ भी 3-0 से अपने नाम दर्ज कर ली। इस जीत के नतीजा ने इंग्लैंड ने भारत को पछाड़कर ICC पुरुष T20I क्रिकेट टीम रैंकिंग में नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया है ।
ICC T20I Rankings: श्रीलंका को 3-0 से हराकर इंग्लैंड बना T20I का नया बादशाह
ICC T20I Rankings: तीसरे T20I मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कुल 124 रन ही बनाए और पूरी टीम अलआउट हो गई। इंग्लैंड ने इस छोटा सा लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने लगभग 10 ओवरों में ही 2 विकेट गबा कर इस सीरीज को अपने नाम कर लिया। जोस बटलर (नाबाद 62 रन) और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने (33 रन) इस जीत के मुख्य नायक रहे। इस शानदार प्रदर्शन के साथ इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाप लगातार 15वीं T20I जीत का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है।
ICC T20I Rankings: सीरीज़ जीत के बाद भारत के लिए बड़ा सवाल
ICC T20I Rankings: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में 3-0 से मैच ज़रूर अपने नाम की है, लेकिन भारत के लिए केवल सीरीज़ जीतना रैंकिंग में शीर्ष पर बने रहने के लिए नाकाफी साबित हुआ। भारत और इंग्लैंड के दोनों टीमों के 269 रेटिंग अंक थे, लेकिन ICC की अंक प्रणाली के आधार पर इंग्लैंड ने बढ़त बना ली। दूसरे शब्दों में कहें तो, मैदान पर भारत ने अपनी सीरीज़ ज़रूर जीती है, लेकिन साथ ही श्रीलंका पर इंग्लैंड की क्लीन स्वीप जीत ने उसे रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी पर बिराजमान कर दिया।
ICC T20I Rankings: 2026 में बार-बार बदली नंबर-1 की कुर्सी!
ICC T20I Rankings: इस साल 2026 में T20I रैंकिंग में भारत और इंग्लैंड के बीच शीर्ष स्थान के लिए जबरदस्त रेस देखने को मिली है। इस साल 2026 के जुलाई में इंग्लैंड ने भारत को 4-0 से हरा कर नंबर-1 का ताज छीना था, लेकिन इसके तुरंत बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज़ जीतकर भारतीय टीम ने दोबारा शीर्ष स्थान पर अपना स्तान कब्ज़ा जमा लिया था। लेकिन हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने 3-0 की जीत के बावजूद, श्रीलंका पर इंग्लैंड की 3-0 की क्लीन स्वीप ने अंक तालिका में फिर बदल दिए और इंग्लैंड एक बार फिर नंबर-1 बन गया।
ICC T20I Rankings: कप्तान हैरी ब्रूक के नेतृत्व में इंग्लैंड का शानदार विजयी रथ जारी
ICC T20I Rankings: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक की अगुवाई में इंग्लैंड टीम ने T20I क्रिकेट में निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से सीरीज़ अपने नाम करने के बाद,हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड का शानदार रिकॉर्ड अब 26 T20I मैचों में 23 जीत का रिकॉर्ड हो गया है।
